एसईसीएल में 3 दिवसीय दौरे पर पहुंचे कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी साईराम
0 मेगा परियोजनाओं के उत्पादन की करेंगे समीक्षा
कोरबा। शुक्रवार को कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी साईराम तीन दिवसीय दौरे पर एसईसीएल पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कि
अपने इस दौरे के दौरान साईराम एसईसीएल की मेगा परियोजनाओं गेवरा, कुसमुंडा और दीपका सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे परिचालन कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही उत्पादन, सुरक्षा एवं विकास से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन भी करेंगे।
बी साईराम ने 15 दिसंबर 2025 को कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष सह‘प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। इससे पहले वे नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी रह चुके हैं।
साढ़े तीन दशकों के अनुभव वाले साईराम ने एनआईटी रायपुर से खनन इंजीनियरिंग में स्नातक तथा एनटीपीसी स्कूल ऑफ बिजनेस से ऊर्जा प्रबंधन में एमबीए किया है। उन्हें खनन संचालन, योजना, लॉजिस्टिक्स और नियामकीय मामलों में व्यापक अनुभव है तथा जस्ट एनर्जी ट्रांजिशनस पर अंतरराष्ट्रीय अध्ययन भी किया है। एनसीएल के सीएमडी के रूप में उन्होंने जयंत ओपनकास्ट परियोजना की क्षमता 30 से 38 मिलियन टन प्रतिवर्ष तक बढ़ाने और बड़े पैमाने पर पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन को सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ब्लॉक बी् परियोजना में भी उन्होंने पर्यावरणीय बाधाओं को दूर करते हुए उत्पादन क्षमता 5.5 से 10 मिलियन टन प्रतिवर्ष तक बढ़ाई। सेंट्रल कोलफील्ड्स में निदेशक तकनीकी रहते हुए उन्होंने कोयला लॉजिस्टिक्स,त्र फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी और रेल अवसंरचना विकास को गति दी। सीआईएल में नेतृत्व संभालते हुए उन्होंने उत्पादन और गुणवत्ता सुधार के साथ.साथ सौर ऊर्जाए कोयला गैसीकरण और सतत खनन पर विशेष जोर दिया है। उनका अनुभव और निर्णायक नेतृत्व सीआईएल को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।.

