मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय पहुंचे हितग्राही धरम सिंह के घर, पीएम आवास में कराया गृह प्रवेश
सौर ऊर्जा से जगमगाएगा हितग्राही का घर, मुख्यमंत्री ने डीएमएफ से दिया 60 हजार रूपए

कोरबा। सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को लेमरू पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही धरम सिंह के नव निर्मित आवास का उद्घाटन कर गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने नव निर्मित आवास का अवलोकन कर परिवार को नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने हितग्राही के परिवार से आत्मीय मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और आवास निर्माण से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री साय ने परिवार की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए बच्चों को दुलारा एवं उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राही के आवास में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापना के लिएउ डीएमएफ मद से हितग्राही अंशदान के रूप में 60 हजार रूपए की सहायकता राशि प्रदान की। प्रदेश के मुखिया को अपने बीच पाकर धरम सिंह का परिवार भावुक हो उठा। परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभों के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उद्योगए वाणिज्यए श्रमए आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर कुणाल दुदावत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

