News

जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार एक माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव

ग्राम पंचायत लेमरू के सुशासन तिहार में शामिल हुए मुख्यमंत्री

कोरबा। सुशासन तिहार के अंतर्गत कोरबा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम लेमरू में शनिवार को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनता की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की जनता तक सीधी पहुँच की कार्यशैली का प्रतीक हैए 1 मई से प्रारंभ हुआ यह सुशासन तिहार 10 जून तक संचालित होगा। जिसके माध्यम से प्रदेशभर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह परिवार का मुखिया अपने परिवार के सुख.दुख जानने के साथ उनकी समस्याओं को दूर करता हैए वैसे ही हमारी भी कोशिश है कि शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को परखने के साथ.साथ जनता की समस्याओं को दूर किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं लेमरू जैसे दूरस्थ गाँव में आया हूँ। 22 वर्ष पहले यहाँ पूर्व मुख्यमंत्री डॉण् रमन सिंह ने भी चौपाल लगाई थी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में मंत्री व सभी वरिष्ठ अधिकारीए कलेक्टर एवं एसपी स्वयं जा रहे हैं। एक ही स्थान पर सभी अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कर समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर सीएम ने लेमरू क्षेत्र के विकास को लेकर कई घोषणाएं की। जिसमें उन्होंने लेमरू में सिंचाई के लिए एनीकट व पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की स्थापना की घोषणा की। इसके साथ ही ग्राम पंचायत अरसेना और ग्राम पंचायत नकिया में विद्युतीकरण के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी। इसी तरह सीएम ने बरपानी से देवदुवारी तक विकास कार्य कराने तथा ग्राम डोकरमनाए ग्राम पंचायत कुदरी चिंगार और चिरईझुंझ में नवीन प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण की घोषणा की। ग्राम पंचायत डोकरमना और ग्राम पंचायत चिरईझुंझ में नवीन आँगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण किया जाएगा। वहीं तरह ग्राम पंचायत देवपहरी के वार्ड क्रमांक.1 में सीसी रोड और एक पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से वे स्वयं भी किसी भी गाँव में अचानक पहुँचकर पेड़ के नीचे चौपाल लगा रहे हैं और जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजनाए प्रधानमंत्री आवास योजनाए तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरणपादुकाए रामलला दर्शन योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज उनकी भेंट पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों से भी हुई है। पीएम.जनमन योजना के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह की बसाहटों तक पक्की सड़केंए पीएम आवासए राशनकार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
अभी हाल ही में उनके बेहतर उपचार के लिए सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस भी प्रदान की गई है। उन्होंने लोगों से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से लाभान्वित होने की बात कही। शिविर में मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मोदी की गारंटी को बहुत ही अल्प समय में पूरा किया है। गाँव.गाँव तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर गरीबों एवं किसानों को लाभान्वित किया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अत्यधिक तापमान बढ़ने के बाद भी मुख्यमंत्री इसकी परवाह किए बिना निरंतर दौरे पर निकल रहे हैं। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि सुशासन तिहार का आयोजन कर जिले की सभी ग्राम पंचायतों की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण के लिए जिला प्रशासन संवेदनशील है। सभी आवेदनों को सूचीबद्ध करने के साथ ही समय.सीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेलए मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंहए विशेष सचिव रजत बंसलए महापौर संजू देवी राजपूतए जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया व अन्य उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का किया जा रहा त्वरित निराकरण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार का जनता तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि मंत्रीए विधायक और अधिकारी लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्लस्टर बनाकर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैए जहां लोगों से आवेदन लिए जा रहे हैं। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव हैए उनका मौके पर ही निराकरण किया जा रहा हैए जबकि अन्य आवेदनों का एक महीने के भीतर समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक वह आठ जिलों के दौरे पर जा चुके हैं। इस दौरान वे और उनके मंत्री बिना पूर्व सूचना के गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। वहां सरकार की योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखा जा रहा है कि लोगों तक राशन पहुंच रहा है या नहींए पेयजल की व्यवस्था कैसी है और सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में मिल रहा है या नहीं। आठ जिलों के प्रवास के बाद उन्हें इस बात की संतुष्टि है कि सरकार जनता की सेवा के उद्देश्य को पूरा करने में सफल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *