News

मुख्यमंत्री ने लेमरू में लखपति दीदी के ठेले पर लिया गुपचुप का स्वाद

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा जिले के सुदूर ग्राम लेमरू पहुंचे जहाँ उन्होंने लखपति दीदी मंजू यादव के घर पहुँचकर संवाद किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर मंजू यादव ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री सीधे लखपति दीदी के मंजू के ठेले तक पहुँचे जहाँ उन्होंने गुपचुप का स्वाद लिया। पारंपरिक परसा के पत्तों से बने दोने में परोसे गए गुपचुप का आनंद लेते हुए मुख्यमंत्री ने मंजू की तारीफ की। मुख्यमंत्री के पूछने पर मंजू ने बताया कि वह सभी सामग्री स्वयं घर पर तैयार करती हैं। मुख्यमंत्री ने गुपचुप के स्वाद की तारीफ करते हुए उनके परिवार और पति के सहयोग के बारे में भी जानकारी ली। मंजू यादव के पति धनपत यादव भी व्यवसाय में उसका सहयोग करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंजू यादव को उनके व्यवसाय के विस्तार और प्रोत्साहन के लिए 30 हजार रूपए का चेक भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *